क्या आप को विश्वास होगा कि एक इमेज को $69 मिलियन में बेचा गया और ये बिल्कुल सच है और आप भी इसपर विश्वास करेंगें। जब आप जानेंगे कि NFT क्या है? NFT कैसे काम करता है?
NFT ने Art, Music और Virtual Records की दुनिया में तूफ़ान मचा रखा है। इसने कलाकारों के लिए नई संभावनाएं बना दी हैं की वो लाखों और करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।
Table of Contents
NFT की Full Form क्या है?
NFT का फुल फॉर्म Non-Fungible Token होता है। एक यूनिक डिजिटल पहचान जिसे कोई कॉपी(नक़ल) नहीं कर सकता है, किसी दूसरी चीज से बदल नहीं सकता हैं और न ही उसको बाँट सकता है।
Earn Money by Filling Surveys 👈
NFT क्या है?
NFT को समझना थोड़ा सा मुश्किल है लेकिन मैं आपको इसे उदाहरण के माध्यम से आसान शब्दों में समझाता हूँ।
सबसे पहले मैं आपको इसकी साधारण सी परिभाषा देता हूँ। NFT का मतलब है Non-Fungible Token.
उदाहरण से समझते हैं, 10रु के नोट को 10रु के note से बदल सकते हैं या 5रु के दो नोट से बदल सकते हैं दोनों ही स्थिति में कीमत सामान ही रहती है और आपको आदान प्रदान से भी कोई समस्या नहीं होती है यहाँ पैसा एक परिवर्तनीय(Fungible) वस्तु है मतलब इसके आदान प्रदान से इसकी कीमत में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
लेकिन जब हम Non-Fungible की बात करते हैं तो इसका मतलब है कि एक ऐसी वस्तु जिसे हम समान मूल्य के साथ समान वस्तु से बदला नहीं जा सकता। आपको इसे एक उदाहरण से समझाता हूँ क्या आप पेरिस में रखी वास्तविक मोनालिसा की पेंटिंग को किसी दूसरी हूबहू दिखने वाली पेंटिंग से बदल सकते हैं और इससे भी ज्यादा जरुरी हूबहू दिखने वाली पेंटिंग का मूल्य वास्तविक पेंटिंग के बराबर होगा? तो इसका जवाब है नहीं। क्योंकि वास्तविक मोनालिसा की पेंटिंग अतुलनीय है वैसी पेंटिंग पूरी दुनिया में दूसरी कहीं नहीं।
यहाँ विशिष्टता(Uniqueness) इसकी कुंजी(KEY) है। एक Non-Fungible वस्तु कुछ ऐसा है जो अद्वितीय और प्रमाणिक है जो अपनी प्रमाणिकता का मूल्य रखता है। अब हम टोकन(Tokan) को समझते हैं।
एक टोकन शब्दों और अंकों की एक 40-अंकीय श्रृंखला होती है। जिसमें मूल कलाकार की जानकारी होती है। जिसने उस अद्वितीय कृति को बनाया है, आइटम का वर्तमान मालिक (केवल एक ही हो सकता है) और आइटम की वर्तमान कीमत और ये सारी चीजें ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर काम करती हैं जिसे बदलना लगभग नामुमकिन है। क्योंकि ये विकेंद्रीकृत प्रणाली पर आधारित है।
अब जब आप इन तीनो शब्दों को साथ में जोड़ेंगे। तो NFT का अर्थ है एक अविनाशी टोकन जो किसी ऐसी वस्तु के बारे में आधिकारिक जानकारी रखता है जो अद्वितीय और प्रमाणिक है NFT मूल रूप से स्वामित्व या प्रमाणिकता का प्रमाणपत्र है।
NFT कैसे काम करता है?
Nft मार्केटप्लेस पर आप JPG Image, MP3 फाइल्स और GIF जैसी डिजिटल चीजों को बेच सकते हैं। जब कोई अपनी NFT बेचता है तो उसे सबसे पहले किसी मार्केटप्लेस पर लिस्ट करना होता हैं। फिर खरीदार उसकी बोली लगते हैं और सबसे ज्यादा कीमत की बोली लगाने वाले को वो डिजिटल फाइल का स्वामित्व मिल जाता है।
चलिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं कुछ NFT’s के बारे में जाते हैं कि ये कितने में बिकीं और किसने इसे बेचा है-
Christie’s is proud to offer “Everydays – The First 5000 Days” by @beeple as the first purely digital work of art ever offered by a major auction house. Bidding will be open from Feb 25-Mar 11.
— Christie’s (@ChristiesInc) February 16, 2021
Learn more here https://t.co/srx95HCE0o | NFT issued in partnership w/ @makersplaceco pic.twitter.com/zymq2DSjy7
हाल ही में एक डिजिटल कला जिसको “एवरीडेज़ – द फर्स्ट 5000 डेज़” नाम दिया गया, जिसे माइक विंकेलमैन ने बनाया था, जो बीपल के नाम से प्रसिध्द हुई। इस डिजिटल इमेज को $69 मिलियन में बेचा गया था और खरीदार को NFT (टोकन) के साथ एक 319MB डिजिटल फ़ाइल (JPEG Image) मिली, जिसमें इसके स्वामित्व अधिकार आदि के बारे में जानकारी है।
just setting up my twttr
— jack⚡️ (@jack) March 21, 2006
एनएफटी अब केवल पेंटिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब लोग इसका इस्तेमाल हर तरह के डिजिटल सामान खरीदने के लिए कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, जैक डोर्सी ने अपने पहले ट्वीट के बारे में एक एनएफटी नीलामी शुरू की है, जिसका मूल्य वर्तमान में $2.5 मिलियन है।

इसी तरह Nyan Cat GIF को NFT MarketPlace पर $587,000 में बेचा गया है जो काफी चर्चा में भी रहा।
NFTs और CryptoCurrency में क्या अंतर है?
NFT और CryptoCurrency दोनों एक ही ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। NFT स्वयं कोई क्रिप्टोकरेंसी नहीं है। NFT’s को Bitcoin और Etherium जैसी क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करके ख़रीदा व बेचा जाता है। NFT’s स्वयं कोई क्रिप्टोकरेंसी नहीं है।
CryptoCurrency का मुख्य उद्देश्य चीजों को खरीदने-बेचने और पैसे की तरह इकठ्ठा करना है। जबकि NFT एक एक प्रकार का अनोखा टोकन है। जो किसी डिजिटल वस्तु पर अपना अधिकार बताता है।
Conclusion
आपने इस आर्टिकल में ये तो जाना कि NFT क्या है? और NFT कैसे काम करता है? लेकिन अभी ये बिल्कुल नया है Bitcoin की ही तरह इसका कोई पिछला रिकॉर्ड नहीं है। जिससे हम इसपर पूरी तरह भरोसा कर सकें इसलिए इसमें पैसे इन्वेस्ट करना या न करना क्या सही है ये कह पाना थोड़ा मुश्किल है।
लेकिन NFT पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना रहा और बहुत सारे लोग इसमें इन्वेस्ट भी कर रहें हैं। इसलिए इसके बारे में जानना आपके लिए बहुत जरुरी है तो अगर आप इसी तरह फ्यूचर की चीजों के बारे में हिंदी में जानना चाहते हैं तो हमारे इस ब्लॉग को follow करें।
हम NFT’s को कहाँ बेच सकते हैं?
NFT’s बेचने के लिए कई मार्केटप्लेस हैं जिसमें OpenSea, Axie Marketplace, Larva Labs/CryptoPunks, NBA Top Shot Marketplace, Rarible आदि शामिल हैं जहाँ पर आप NFT’s बेच सकते हैं।
क्या इथेरियम एक NFT है?
नहीं, इथेरियम एनएफटी को होस्ट करने वाले ब्लॉकचेन में से एक है। इथेरियम एक क्रिप्टोक्यूरेंसी भी है जिसका उपयोग आप एनएफटी खरीदने के लिए कर सकते हैं।