पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद कैसे रखें?, पढ़ा हुआ भूल क्यों जाते हैं?, पढ़ा हुआ याद करने का मंत्र (Padha Hua Yaad Kaise Rakhe, padha hua yaad kaise rakhe tips)
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के दबाव के चलते छात्रों के सामने जल्दी याद करने और उसे याद रखने की मुश्किल समस्या आती ही है। अधिकतर छात्र ये शिकायत करते हैं कि मुझे याद नही होता या मैं याद तो कर लेता हू पर लिखते समय भूल जाता हूँ या घर पर तो सही लिख लेता हू पर एग्जाम में लिखते समय गलती हो जाती है।
अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आज हम आपको बताने वाले हैं। पढ़ा हुआ याद करने के वैज्ञानिक तरीके, विज्ञान हमारी सभी समस्याओं से बाहर आने में मदद करता है और उसके बारे में पूरी जानकारी भी देता है।
अगर आपको यह पता चल गया कि आपकी समस्या क्या है? तो समाधान की तलाश का पहला चरण पूरा हो गया।
याद ना होना भी एक समस्या है और इसका भी विज्ञान के पास समाधान है तो आइये इस लेख के माध्यम से इस अनुभव सिद्धि पद्धति को समझने का प्रयास करें।
पढ़ा हुआ याद करने का वैज्ञानिक मंत्र
इस पद्धति से कठिन से कठिन और लंबे से लंबे उत्तर को आप याद भी कर ले जाएंगे और लिख भी लेंगे। इसे आप याद करने का मंत्र की तरह समझ सकते हैं।
Step1: जब भी आपको कोई उत्तर याद करना हो तो एकांत में किसी शांत जगह पर बैठना चाहिए।
Step 2: याद करते समय हमारा दिमाग पूरी तरह से ठंडा होना चाहिए। इसमें किसी तरह की हड़बड़ी, परेशानी, तनाव, चिंता, क्रोध या दुःख नहीं होना चाहिए।
Step 3: जिस उत्तर को जल्दी याद करना है उसे रटना नही चाहिए। रटने का मतलब है बिना सोचे समझे उत्तर के केवल कुछ शब्दों या एक दो वाक्यों को ही जल्दी-जल्दी बार-बार दोहराना। रटने से उत्तर गहराई से दिमाग में बैठ नहीं पाता और उसे हम जल्दी ही भूल जाते हैं।
यह जल्दी याद करने की परंपरागत पद्धति गलत और अवैज्ञानिक है। वैज्ञानिक पद्धति से याद करने के लिए अपने उत्तर को धीरे-धीरे रुक रुककर समझ समझकर एक बार में शुरू से अंत तक एक साथ में पढना चाहिए।
Step 4: उसके बाद अपनी उत्तर पुस्तिका यानी नोटबुक को बंद कर के ऊपर आसमान में देखते हुए उत्तर को एक सिरे से दूसरे सिरे तक अपने दिमाग में दोहराइए। इससे पूरे उत्तर की मोटी-मोटी रूपरेखा आपके दिमाग छप जाएगी।
Step 5: इन दोनों क्रियाओं को कुल 5 बार एक साथ दोहराइए। अर्थात 5 बार पूरे उत्तर को धीरे-धीरे समझ समझकर पढ़िए और फिर उत्तर पुस्तिका को बंद कर के दिमाग में पूरे उत्तर को घुमाइए।
Step 6: अब पूरे उत्तर को बिना नकल मारे जल्दी-जल्दी तेज रफ़्तार से लिखिए। उत्तर लिखने के दौरान बीच बीच में कोई कोई चीज भूल जाए तो उसके लिए खाली जगह छोड़ते चले जाइए। इस तरह से पूरा उत्तर लिख डालिए और तब घड़ी देखिए और उत्तर लिखने में लगा समय नोट कर लीजिए।
अब अपनी उत्तर पुस्तिका खोलिए और लिखते समय जितने शब्द या वाक्यांश याद न आने के कारण छूट गए थे उनकी खाली जगहों को उत्तर पुस्तिका से देखकर दूसरे रंग की स्याही से भर दीजिए।
Step 7: एक बार और अपने पूरे उत्तर को दिमाग में याद करके नये पेज पर समय नोट करके लिख डालिए। इस तरह आप अपने इस प्रयोग के अंत में देखेंगे कि आप को न केवल उत्तर याद हो गया बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ गया और जब विश्वास पैदा हो गया तो कोई उत्तर आप के लिए बड़ा या कठिन लगेगा ही नहीं।
अगर आप इसको खुद पर अप्लाई करने के बाद संतुष्ट होते हैं तो इसे लोगों को भी इसे सीखने के लिए प्रोत्साहित कीजिए। उम्मीद करते हैं कि पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद कैसे रखें? (Padha Hua Yaad Kaise Rakhe), प्रश्न उत्तर कैसे याद करें? से आपको मदद मिलेगी।
FAQ
हम पढ़ा हुआ भूल क्यों जाते हैं?
खराब पाठक जो जो पढ़ा हुआ भूल जाते हैं, वास्तव में उनकी समझ कम होती है क्योंकि उनका दिमाग शब्दों की स्थिति को पहचानने में व्यस्त रहता है। यह एक मुख्य कारण है कि वे जो पढ़ते हैं उसे याद नहीं रख पाते हैं। … लेकिन बताए गए वैज्ञानिक तरीके से अभ्यास करके आप इसे सुधार सकते हैं।
मैं चीजों को इतनी जल्दी क्यों भूल जाता हूँ?
तनाव, अवसाद, नींद की कमी या थायराइड से भूलने की समस्या हो सकती है। अन्य कारणों में कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव, एक खराब आहार या आपके शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होना (निर्जलीकरण) शामिल हैं। इनपे काम करके आप अपनी याददाश्त बढ़ा सकते हैं ।